क्या आपको DNA का फुल फॉर्म पता है नहीं ? हम आपको DNA Full Form In Hindi बताते है, और आप जान जाएंगे की वास्तव में DNA का Full Form क्या होता है जानिए डीएनए का फुल फॉर्म क्या है ( DNA Full Form )
Image
DNA क्या है ?
डीएनए अणुओं का एक समूह है जो वंशानुगत जानकारियों को एक से दूसरे में पहुँचाने करने के लिए जिम्मेदार होता है। दूसरे शब्दों में, डीएनए एक लंबा अणु है, जिसमें किसी व्यक्ति का अद्वितीय आनुवंशिक कोड होता है। यह हमारे शरीर द्वारा कार्य करने के लिए आवश्यक प्रोटीन के निर्माण के लिए निर्देश देता है। डीएनए, माता-पिता से एक बच्चे में आता हैं, जिसमें लगभग आधे बच्चे का डीएनए, पिता से और आधा माँ से होता है।
डीएनए, कोशिका के माइटोकॉन्ड्रिया में उपस्थित होता है और इसे माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए कहा जाता है। यह मां से बच्चे को विरासत में मिलता है। मनुष्यों में, माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए के लगभग 16,000 बेस युग्म होते हैं।
DNA के प्रकार
डीएनए, तीन प्रकार के होते हैं::
- A-DNA: A- DNA B- DNA के समान दायीं ओर कुंडलित होता है। निर्जलित डीएनए A प्रकार का होता है, जो चरम स्थितियों के दौरान डीएनए की रक्षा करता है। प्रोटीन बाइंडिंग भी डीएनए से विलायक को हटाता है और A प्रकार का डीएनए बनाता है।
- B-DNA: यह सबसे आम डीएनए का प्रकार है; और दायीं ओर कुंडलित होता है। B प्रकार के अधिकांश डीएनए की बनावट सामान्य शारीरिक स्थितियों के अनुसार होती है।
- Z-DNA: जेड-डीएनए, बायीं ओर का डीएनए होता है, जहां जिग-ज़ैग पैटर्न में बायीं ओर द्विकुंडलित घुमाव होता है। यह जीन के प्रारंभिक स्थल से आगे पाया जाता है और इसलिए माना जाता है कि यह जीन के नियमन में कुछ भूमिका निभाता है। जेड-डीएनए की खोज एंड्रेस वांग और अलेक्जेंडर रिच ने की थी।
DNA Full Form | DNS Full Form In Hindi
- DNA का Full Form Deoxyribonucleic acid (डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड) है, मानव का शरीर तरह-तरह की कोशिकाओं से मिलकर बना होता है, जिसमें से एक अणु DNA होता है, आप डीएनए की सहायता से परिवार या किसी के वंश के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं।
- DNA यानि डी-ऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल एक ऐसा अणु है जो 4 प्रकार के न्यूक्लियोटाइड से मिलकर बना होता है ये 4 न्यूक्लियोटाइड एडिनीन , ग्वानिन, थाइमिन, साइटोसिन कहलाते हैं ये न्यूक्लियोटाइडों आपस में एक फॉस्फेट अणु द्वारा जुड़े हुए होते हैं।
- DNA (डीएनए) सभी प्रकार के जीवो में अनुवांशिकता की प्राथमिक इकाई के रूप में कार्य करता है दूसरे शब्दों में यदि कहें तो जब जीव प्रजनन करते हैं तो उनके (माता-पिता के) डीएनए का एक हिस्सा उनकी संतानों में चला जाता है।
- डीएनए बहुत से प्रकार के आरएनए (RNA) का निर्माण करता है जो हमारे प्रोटीन संश्लेषण की क्रिया का संचालन एवं नियंत्रण करता है।
- DNA के कारण ही बहुत सी बीमारियाँ वंशानुगत हो जाती है
DNA के कार्य
निम्नलिखित DNA के कुछ कार्य हैं
- एक कोशिका से उसकी बेटियों तक और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आनुवांशिक जानकारी को स्थानांतरित करना
- कोशिका विभाजन के दौरान DNA का समान वितरण
- उत्तराधिकार
- प्रतिलिपिकरण(ट्रैन्स्क्रिप्शन)
- DNA फिंगरप्रिंटिंग(अंगुली-छाप)
- कोशिकीय चयापचय
DNA के बारे में कुछ तथ्य
- हमारे कोशिका जैसे egg और sperm में हमारी कुल DNA का आधा DNA होता है।
- हमारे शरीर में हर दिन करीबन 1,000 से 10 लाख बार DNA नष्ट होता है और फिर दुबारा बन भी जाता है।
- मनुष्य का DNA 50 % तक गोभी और केले से मिलता है।
- हमारे शारीर की कोशिका में RNA (ribonucleic acid ) भी होता है जो DNA के आदेश पर proteins बनाता है।
- सन 2000 में DNA के पुरे क्रम का एक ड्राफ्ट तैयार किया गया था जो की 2003 में finalise किया गया।
- सभी मनुष्यो के DNA में 99.9% समानता होती है और हमारा DNA चिम्पांजी से 98% तक मिलता जुलता है।
- DNA हर कोशिका में होता है ये कोशिका के अंदर 0.09 माइक्रोमीटर की जगह घेरता है मगर इसे फैलाया जाये तो ये 1.8 मीटर लम्बा होगा।
- हैरानी की बात तो ये है की बस एक चम्मच DNA में की दुनिया के सारे प्रजातियों की जानकारी रखी जा सकती है।
- पूरी दुनिया में जितना भी data इंटरनेट पर उपलब्ध है उसे store करने के लिए 2 ग्राम DNA पर्याप्त होगा।
- DNA अपनी प्रति बनाता है ताकि कोशिका के विभाजन के समय दोनों कोशिका को एक एक DNA मिल सके
इसे भी पढ़ें :- MBBS Full Form Hindi
Tags: DNA Full Form, DNA Full Form In Hindi, DNA ka full form kya hai, DNA का क्या मतलब है, डीएनए का क्या फुल फॉर्म है, DNA क्या है, DNA के कार्य, DNA के प्रकार,
0 Comments